Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? टैरो राशिफल 16 जुलाई 2026

Edited By Anil Jangid, Updated: 16 Jul, 2026 10:00 AM

tarot horoscope 16 july 2026

जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने बातचीत के तरीके से लोगों का मन जीतने में सफल रहेंगे। साथ ही आज आपकी सोच भी गहरी होगी और आप किसी बड़े निर्णय में भाग ले सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। आज आप अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने में सफल रहेंगे। हालांकि, आज आप अपने सभी काम दूसरों के सहयोग से समय से पूरा करने में सफल रहेंगे।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन तरक्की के नए अवसर लेकर आने वाला है। पदोन्नति के योग भी आज आपके बन रहे हैं। आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। कुछ पुराने रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं, जिससे आपको मानसिक राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए बेहद ही लाभकारी रहेगा। आज आपको थोड़ी सी मेहनत से भी बड़ा लाभ दिला सकता है। परिवार में भी कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन थोड़ा संघर्ष वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। मेहनत के बावजूद उम्मीद के अनुसार फल नहीं मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। लाभ की उम्मीद बनी रहेगी। आज इस बात का ख्याल रखें की आप निराश होकर कोई भी प्रयास न छोड़ें और आर्थिक मामलों में भी आपको काफी उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज घर परिवार में कोई छोटी सी बात आपको तनाव दे सकती है।

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को आज मनचाहा परिणाम मिलेगा। लेकिन, आज का दिन आपको खूब मेहनत कराने वाला रहेगा। साथ ही आज कार्यस्थल पर आपके साथ कुछ ऐसा होगा जिस वजह से आपका बने बनाए काम असफल हो सकते हैं। साथ ही आज आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलें और फिजूल खर्च करने से बचें।

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन योजनाओं को सही ढंग से पूरा करने में मदद करेगा। आज आप बहुत सी चीजों को मैनेज करके काम पूरे करने में सफल रहेंगे। अनावश्यक खर्चों को कम करके आप धन संतुलन बनाए रख सकते हैं। मानसिक शांति बनाकर रखने के लिए मेडिटेशन आदि का सहारा लें।

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों आज साहस और कर्मठता के साथ काम करेंगे। आज आपके सामने कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन, आप किसी भी चुनौती से घबराएंगे नहीं बल्कि न ही पीछें हटें बल्कि अपने टारगेट को पूरा करने के लिए डटे रहें। आज आपको किसी की छोटी छोटी बातें दिल को चोट पहुंचा सकती है।। आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है साथ ही परिवार की जरुरतें भी आप पूरी कर पाएंगे। घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अपने संपर्क बढ़ाने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय या नौकरी को आगे बढ़ाने के लिए लोगों से नए लोगों से मिल सकते हैं। साथ ही आज मानसिक अस्थिरता आपको परेशान कर सकती है। आज आप सही प्रबंधन करके अपने हालात पर काबू पा सकते हैं। लेकिन, आज अपने खर्चों पर कंट्रोल में रखें।

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन चुनौतिपूर्ण रहने वाला है। अपने कामकाज को समय पर पूरा करने के लिए नए रिश्तों और संपर्कों की जरुरत पड़ेगी। किसी बड़े काम को पूरा करने के लिए रिस्क लेना पड़ेगा। नए निवेश करने से आज बचें। बात करें आपकी आमदनी की तो आपकी आमदनी आज सामान्य रहेगी। आज कोई भी कामकाज में जोखिम न उठाएं।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के लिए दिन व्यवसाय और नौकरी में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपका मुलाकात ज्यादा लोगों से होगी जो आपको लाभ और उन्नति दिलाएंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातक आज सही रणनीति से आप अपने काम को मजबूत कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टि से समय थोड़ा कमजोर है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। कोशिश करें की आज आप बेहद जरुरी खर्चे ही करें।

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों पर आज काम का बोझ रहने वाला है। यही योजना बनाकर और चीजों को अच्छे से मैनेज करके आप अपने कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। बस आज इस बात का ख्याल रखें की आपके स्वभाव में अकड़ न आ पाए। मन से नकारात्मकता विचारों को दूर करने के लिए मेडिटेशन करें। रुका हुआ पैसा वापस पाने के प्रयास भी सार्थक हो सकते हैं।

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों को आज असमंजस की स्थिति बन सकती है। काम को किस तरह से करना है इस बात को सोच विचार करने में भी आज काफी समय लग सकता है। साथ ही आज आपकी आध्यात्म की तरफ रुचि रहेगी। जिससे आपको राहत मिलेगी। खर्चे बढ़े हुए रहेंगे और कमाई में कमी रह सकती है।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों को आज अपने कामकाज में काफी देरी हो सकती है। आज हो सकता है कि जो लक्ष्य आपने बनाए हैं, वे आसानी से पूरे न हो पाएं। जिससे लाभ में भी कमी रहेगी। मन में विचार अधिक रहेगा। इसलिए काम करते समय एकाग्र रहें। धैर्य रखें, परिस्थिति आपके पक्ष में जरूर आएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!