Edited By Anil Jangid, Updated: 12 Jun, 2026 07:36 PM
जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।
मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को अपने अंदर एक नई ऊर्जा और आत्मबल का एहसास होगी। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य अचानक गति पकड़ सकता है, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपनी क्षमताओं को और बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णयों को मान्यता मिलेगी, जिससे आपकी प्रोफेशनल छवि सशक्त होगी। हालांकि संबंधों में यदि पारदर्शिता नहीं रखी गई तो बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है और रिश्तों में तनाव आ सकता है। किसी सामाजिक आयोजन में भाग लेना मन को नई दिशा देगा।
वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशिवालों के लिए यह सप्ताह पारिवारिक और आर्थिक मामलों के समाधान की संभावनाओं से भरा रहेगा। यदि कोई पुराना पारिवारिक विवाद या संपत्ति से जुड़ा मामला चल रहा है, तो उसका हल निकल सकता है। अतीत से जुड़े किसी व्यक्ति से मुलाकात या कोई अप्रत्याशित परिस्थिति सामने आ सकती है, इसलिए आपको धैर्यपूर्वक प्रतिक्रिया देनी चाहिए। सोच-समझकर किया गया हर निर्णय इस सप्ताह लाभदायक सिद्ध होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मबल को बढ़ाएगा और आप दोनों मिलकर समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। नौकरी या व्यवसाय के लिए यह सप्ताह काफी अनुकूल है।
मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों का मन इस सप्ताह अत्यधिक विचारों और योजनाओं से भर सकता है। आप एक साथ कई कामों की रूपरेखा बनाने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन यह जरूरी है कि इन विचारों को दिशा मिले वरना भ्रम और उलझन उत्पन्न हो सकती है। निजी जीवन में किसी बात को लेकर हल्की टकराहट संभव है, लेकिन सही संवाद और समझदारी से इसे सुलझाया जा सकता है। यह सप्ताह आपकी सोच को नई ऊर्जा देगा। अपने उद्देश्य की ओर केंद्रित रहना इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशिवालों के लिए यह सप्ताह मन में कुछ नया करने की इच्छा होगी। आप अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करेंगे और आत्मनिरीक्षण में रुचि लेंगे। अचानक किसी पुराने मित्र या परिजन से भेंट संभव है जो आपकी भावनात्मक यात्रा को प्रभावित कर सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय भावनात्मक आवेश से दूर रहना जरूरी है। इस सप्ताह व्यावहारिक सोच ही आपको सही दिशा में ले जाएगी। आत्मिक शांति और संतुलन की भावना आपको मानसिक स्पष्टता प्रदान करेगी। सप्ताह के अंत में छोटी यात्रा का योग भी बन सकता है।
सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास और निर्णय लेने की योग्यता सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में कोई नई पहल लाभकारी हो सकती है, या फिर पुरानी योजना से फायदा मिल सकता है। हालांकि संबंधों में वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है ताकि मतभेदों से बचा जा सके। परिवार में किसी प्रिय व्यक्ति या मेहमान के आगमन से प्रसन्नता का माहौल बनेगा। बिजली के उपकरण या अन्य घरेलू वस्तुओं पर खर्च संभव है। साथ ही, संपत्ति या भूमि संबंधी कोई मामला उलझ सकता है, जिसमें धैर्य और सूझबूझ की आवश्यकता होगी।
कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि यह सप्ताह कन्या राशि वालों को उनकी योजनाओं और कार्यशैली पर एक बार फिर से विचार करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे आपके काम के प्रति आपकी गंभीरता और समर्पण की परीक्षा होगी। निजी जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। अनावश्यक बहस से बचें। रचनात्मक कार्यों और कलात्मक अभिव्यक्तियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आप स्वादिष्ट भोजन और मित्रों के साथ समय बिताने का आनंद लेंगे। कोई पुराना अधूरा कार्य इस सप्ताह पूर्ण हो सकता है, जिससे राहत मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात सुखद अनुभव प्रदान करेगी।
तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशिवालों के लिए यह सप्ताह नई उम्मीदें और उत्साह लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से दिशा निर्देश या नया अवसर प्राप्त हो सकता है। कुछ निर्णय आपको अपनी योजनाओं में संशोधन करने पर मजबूर कर सकते हैं, लेकिन यह संतुलन आपके लिए आगे चलकर लाभकारी रहेगा। संबंधों में पारदर्शिता, समझौता और संवाद बनाए रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि ये ही आपके रिश्तों की मजबूती की नींव बनेंगे। आपकी कूटनीति और बुद्धिमत्ता किसी कठिन परिस्थिति को हल करने में सहायक होगी। प्रेम जीवन में मिठास आएगी।
वृश्तिक साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भावनात्मक दृष्टि से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी छुपी हुई सच्चाई या अप्रत्याशित सूचना से आप मानसिक रूप से असमंजस में पड़ सकते हैं। इस समय भावुकता पर नियंत्रण आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में आत्मनिरीक्षण और पुराने निर्णयों की पुनः समीक्षा से आपको एक नई दिशा मिल सकती है। भीतर से आप अधिक मजबूत महसूस करेंगे और अपनी सीमाओं को पहचानने में सक्षम होंगे। पारिवारिक जीवन में पिता या चाचा से सहयोग मिलने की संभावना है। किसी पारिवारिक समारोह में भाग लेने का अवसर भी मिल सकता है।
धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नई शुरुआत, शिक्षा और यात्राओं की संभावनाओं से भरा रहेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट, कोर्स या यात्रा की योजना बना सकते हैं जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। पुरानी समस्याएं और किसी की पुरानी यादें अब पीछे छूटती दिखेंगी। पारिवारिक मामलों में संवाद और ईमानदारी से आप रिश्तों में मजबूती ला सकेंगे। मानसिक रूप से आप प्रेरित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। यह सप्ताह आपको जीवन में आगे बढ़ने और नई दिशा में कदम रखने का अवसर देगा।
मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह योजनाबद्ध और केंद्रित कार्य शैली लेकर आएगा। आप दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और उनकी नींव मजबूत करने में लगे रहेंगे। काम का बोझ बढ़ सकता है लेकिन आप उसमें सामंजस्य बिठा पाएंगे। निजी जीवन में सीमाओं और स्पष्टता की आवश्यकता है किसी भी भ्रम से बचने के लिए संवाद और पारदर्शिता जरूरी है। आपकी परिपक्वता और ठोस सोच आपको सही दिशा में निर्णय लेने में मदद करेगी।
कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामाजिक, मानसिक और रचनात्मक गतिविधियों से भरपूर रहेगा। आप किसी नए ग्रुप, विचार या आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं जिससे आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात या संपर्क भी संभव है। आपके विचार और रचनात्मकता इस सप्ताह लोगों को आकर्षित करेंगे। यह समय आत्म अभिव्यक्ति और विचारों के आदान-प्रदान के लिए अनुकूल है।
मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्मनिरीक्षण और गहराई से जुड़े अनुभवों का समय रहेगा। आप कुछ भावनात्मक पहलुओं को नए दृष्टिकोण से देख पाएंगे। किसी गहरे अनुभव या पुराने रिश्ते की याद आपको बैचेन कर सकती है। संबंधों में सच्चाई और पारदर्शिता जरूरी होगी। आपकी सहजता और संवेदनशीलता दूसरों से आपके रिश्ते और मजबूत बनाएगी।