Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? टैरो राशिफल 13 सितंबर 2026

Edited By Anil Jangid, Updated: 13 Sep, 2026 10:00 AM

tarot horoscope 13 september 2026

जानिए, नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या, श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर से टेरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को फिलहाल, दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवाद और झगड़े को जन्म दे सकती है। इस बात का ख्याल रखें की आप अपनी ही समस्याओं में उलझें न रहें वरना आप खुद को दूसरों की तुलना में पीछे महसूस करेंगे।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवाले आज महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको फिलहाल, अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपनी बुरी आदतों पर भी थोड़ा कंट्रोल करें।

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन कई समस्याओं को मतभेदों से आमना सामना करना वाला रहेगा। जिस वजह से आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्त और खुशहाल रहने वाला है। नए अवसर आपके सामने आएंगे, की गयी यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन लोगों को संतान सुख प्राप्त होगा। इस राशिवालों को मित्र और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को सलाह है कि इस हफ्ते कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। साथ ही आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशिवालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। दरअसल, आज आप किसी नई योजना को लेकर विचारमग्न रहने वाले हैं। इतना ही नहीं आज आपको अपने आलोचना और अपने शुभचिंतकको के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को आज अपने दृष्टिकोण को थोड़ा व्यावहारिक बनाने की कोशिश करने की जरूरत है। आपकी उच्च महत्वाकांक्षा आपकी ऊंची प्रगति के लिए आपको प्रेरित करेगी।

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों को आज अपने आलस्य को त्याग कर समय का उचित प्रयोग करने की जरूरत है। साथ ही आज आप अपने कार्यक्षेत्र और रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि गणना बता रही है कि राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!