जून में बदलेगी ग्रहों की चाल! 4 बड़े ग्रहों का गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 30 May, 2026 01:25 PM

planetary movements to shift in june transit of 4 major planets luck will shine

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून माह ग्रह और नक्षत्रों के हिसाब से काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस माह सूर्य, बुध मंगल और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून माह ग्रह और नक्षत्रों के हिसाब से काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस माह सूर्य, बुध मंगल और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जून माह में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनकी चाल में बदलाव का विशेष महत्व होता है। इन ग्रहों की स्थिति में बदलाव से जहां कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां आ सकती हैं। श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन अजमेर की निदेशिका ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक 2 जून को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 8 जून को शुक्र ग्रह भी कर्क राशि में गोचर करेंगे। वहीं 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 21 जून को मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे और 22 जून को बुध ग्रह कर्क राशि में पहुंच जाएंगे। शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में इस माह भी रहेंगे। ग्रहों के इन महत्वपूर्ण गोचर के कारण जून माह में गजलक्ष्मी योग, हंस राजयोग और रूचक राजयोग जैसे कई शुभ योग बनेंगे। जून माह में प्रमुख ग्रहों की चाल बदलने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। 

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों का विशेष महत्व होता है। इनके परस्पर संबंधों की बीच की गणना करते हुए भविष्यवाणियां की जाती हैं। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं जिससे कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। ग्रह एक से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं, ऐसे में जून का महीना ग्रहों के गोचर के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। जून माह में प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। यह महीना बेहद विशेष होगा। इस माह में 5 बड़े ग्रह- सूर्य, गुरु, बुध मंगल और शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहें हैं। 

2 जून को गुरु कर्क राशि में प्रवेश 
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सबसे शुभ और प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। गुरु ग्रह धन, ज्ञान, विवाह, संतान, सफलता और सुख-समृद्धि का कारक होता है। जब भी बृहस्पति राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है। 2 जून को गुरु मिथुन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। जहां उनकी स्थिति काफी मजबूत मानी जाती है। इसके साथ ही गुरु पुष्य नक्षत्र में भी प्रवेश करेंगे। यह ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना गया है। गुरु का यह दोहरा परिवर्तन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है।

8 जून को शुक्र कर्क राशि में गोचर 
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, जो करीब 26 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिलता है। जून माह में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के कर्क राशि में आने से वह गुरु बृहस्पति के साथ युति करेंगे और गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राशि में वह करीब 12 साल के बाद इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। 


15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश 
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य देव मिथुन राशि में गोचर शुरू करेंगे और 16 जुलाई तक इसी राशि में मौजूद रहेंगे। खास बात ये है कि ये सूर्य देव के मित्र ग्रह की राशि है। व्यक्ति की कुंडली में सूर्य अच्छे स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, नाम, सरकारी नौकरी, सफलता, उच्च पद के कारक होते हैं। ये हर राशि में लगभग एक महीने तक विराजमान रहते हैं। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। जब भी कोई ग्रह किसी एक राशि में मौजूद होता है फिर किसी निश्चित समय में दूसरी राशि में परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी जातकों पर शुभ और अशुभ दोनों तरह का होता है। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से सूर्य हर एक महीने में राशि परिवर्तन करते हैं।  कुंडली में सूर्य के शुभ भाव में होने पर व्यक्ति को नौकरी, मान-सम्मान और धन लाभ होता है। 


21 जून को मंगल वृषभ राशि में गोचर 
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि ग्रहों के सेनापति मंगल 21 जून 2026 को वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। इससे पहले मंगल मेष राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस, क्रोध और अग्नि तत्व का कारक माना जाता है, इसलिए जब भी मंगल राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव, स्वास्थ्य, करियर और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलता है। मंगल का वृषभ राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। 

22 जून को बुध कर्क राशि में  गोचर
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि बुध ग्रह  22 जून 2026 को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में बुध ग्रह को गहों का राजकुमार कहा गया है जो कि बल, बुद्धि, तर्क क्षमता, वाणी और व्यापार के कारक होते हैं। ऐसे में जून का महीना उनके लिए बेहद खास रहेगा, जिनकी कुंडली में बुध मजबूत हैं । बुध को बुद्धि और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं और मीन राशि में नीचराशिगत तथा कन्या राशि उच्चराशिगत संज्ञक माने जाते हैं।

शुभ - अशुभ प्रभाव 
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि कई बड़े धनकुबेर, उद्योगपति और व्यापारियों की स्थिति बिगड़ेगी और बड़े मामले सामने आएंगे। बड़े बदलाव और विवाद होने की आशंका है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ शेयर बाजार फिर से बढ़ने की भी संभावना रहेगी। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने के योग बनेंगे। इस साल मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना अधिक रहेगी। मोदी सरकार में मंत्रिमंडल में कई चौंकाने वाले नाम होंगे और जून जुलाई का समय थोड़ा कठिन रहेगा स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मोदी की यात्रा में थोड़ा बदलाव होगा। मोदी की सभी जगह प्रशंसा और प्रसिद्धि होगी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनेगी। रियल स्टेट के कारोबार में वृद्धि होगी। विदेशों में राजनीतिक उठापटक सत्ता परिवर्तन इत्यादि होने की संभावना। भारतीय बाजारों में अचानक तेजी आएगी और व्यापार बढ़ेगा। अचानक किसी वस्तु के दाम बढ़ेंगे और बाजार से वह वस्तु गायब होगी। प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना होने की संभावना।  होटल रेस्टोरेंट वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय होगा। सांस्कृतिक रूप से कोई कोई विवाद या उत्तल पुथल होने की संभावना। देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे। सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा। अचानक मौसमी बदलाव भी हो सकते हैं। बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। सेना की ताकत बढ़ेगी। देश की कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी। मनोरंजन फिल्म खेलकूद एवं गायन क्षेत्र से बुरी खबर मिलेगी। बड़े नेताओं का दुखद समाचार मिलने की संभावना।

राशियों को होगा फायदा
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। आर्थिक मामलों में भी फायदा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य स्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। ऐसे में पदोन्नति भी मिल सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों को भी मुनाफा मिलेगा। कार्यों में अच्छी सफलताएं प्राप्त होंगी। 
शुभ प्रभाव -  मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन

अशुभ प्रभाव - वृष, सिंह, तुला और कुंभ

मिलाजुला प्रभाव - मेष कर्क, कन्या और धनु

करें पूजा-पाठ और दान
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। भगवान शिव और माता दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!