Horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? राशिफल 5 मई 2026

Edited By Anil Jangid, Updated: 05 May, 2026 12:58 PM

horoscope find out stars have in store for you horoscope for 5 may 2026

आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? डॉ. अनीष व्यास, भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक, पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान, जयपुर - जोधपुर से

मेष राशि 
मेष राशि वालों आज सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपका सहयोग पाकर कुछ नए मित्र भी बनेंगे। आज अगर आप किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो वह आज आपको आसानी से मिल सकता है। पारिवारिक बिजनस के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी। विद्यार्थियों ने अगर कोई परीक्षा दी है तो उसका परिणाम आज मिल सकता है। शाम का समय किसी धार्मिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। अधिक भागदौड़ के कारण आज आपका स्वास्थ्य भी नरम रह सकता है, इसलिए अगर कोई परेशानी हो तो डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और अपने लिए ऑनलाइन शॉपिंग करने का मौका भी मिलेगा। अगर आज आप कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा, लेकिन आपको बाकी खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक स्थिति संकट में पड़ सकती है। सामाजिक कार्यों में शत्रु आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं लेकिन आप बुद्धिमत्ता से सभी को परास्त करेंगे। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। माताजी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है। अगर ऐसा है तो आपको इसमें अपनी वाणी की मिठास बरकरार रखनी होगी।

कर्क राशि 
कर्क राशि वालों को आज पूर्व में की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। परिवार में शादी विवाह जैसा कार्यक्रम हो सकता है, जिसकी वजह से पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। आज आप जो भी काम करने की सोचेंगे, वह जरूर पूरा होगा, इसलिए वही काम करने की सोचें जो आपको ज्यादा प्रिय हो। मातृ पक्ष से प्यार और स्नेह मिलेगा और अच्छा फायदा भी होगा। आप अपनी शान-शौकत के लिए कुछ धन खर्च करेंगे, जिसे देखकर शत्रु परेशान हो जाएंगे। शाम का समय घरवालों के साथ व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि 
सिंह राशि वालों को धन कमाने के नए नए अवसर मिलेंगे और बौद्धिक विकास से जीवन को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। अगर संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं तो आज सेहत में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ अगर कोई गलतफहमी है तो आज बातचीत के माध्यम से खत्म करने का प्रयास कर सकते हैं। समाज के कई खास लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी और आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा, जिनसे भविष्य में लाभ भी होगा। शाम का समय घरवालों के साथ व्यतीत करने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि 
आज आप अपने कठिन कार्यों को कम समय में पूरा कर लेंगे, जिससे आपको खुशी होगी और लाभ भी अवश्य मिलेगा। अगर आप कोई नया बिजनस शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। आज आपको माता-पिता का सुख और सहयोग भरपूर मिलेगा। व्यापार में आज अत्यधिक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आपकी चिंता कम होगी, इसलिए नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा।

तुला राशि 
तुला राशि वालों को आज आरोग्य की प्राप्ति होगी और अंदर से ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपके आसपास सकारात्मक माहौल रहेगा और मन की कई इच्छाएं पूरी होंगी। कारोबार अगर कुछ दिनों से सही नहीं चल रहा है तो आज लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आज वापस मिलने की संभावना बन रही है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और अगर आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मनमुटाव के कारण मानसिक अशांति रहेगी, जिससे आप थोड़े परेशान भी रहेंगे। अगर आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में लंबित है तो उसमें सफलता पाने के लिए आपको अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। अगर आज आपको किसी भी मामले में फैसला लेना है तो बहुत सोच-विचार कर लें, धैर्य से लिया गया फैसला आपको फायदा पहुंचाएगा। शाम के समय देव दर्शन से मानसिक शांति मिलेगी।

धनु राशि 
धनु राशि वालों में दान-पुण्य की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूरा सहयोग करेंगे, जिसमें आप कुछ नए दोस्त भी बना सकते हैं। आज कोई भी काम भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, उसमें कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह सफल होगा। नौकरी करने वालों के आज अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे, जिससे नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिल सकती है। शाम के समय अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो दर्द बढ़ सकता है।

मकर राशि 
मकर राशि वालों को आज कोई मूल्यवान वस्तु मिलने वाली है, जिसका वे काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए उन्हें बाहर खाने-पीने से परहेज करने के लिए कहें। आज आप बच्चों की कुछ समस्याएं सुलझाते नजर आएंगे और माता पिता से जरूरी चर्चा भी करेंगे। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा और वे आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार भी रहेंगे। शाम के समय घर में किसी मेहमान के आगमन के कारण कुछ धन खर्च होगा।

कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बुद्धि और विवेक से नई खोज करने में व्यतीत होगा, जिससे बिजनस के लिए कुछ नए आविष्कार करेंगे और आपको लाभ होगा। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो जरूरत के मुताबिक ही खर्च करें। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर कुछ धन खर्च करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात और बातचीत से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। शाम के समय जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

मीन राशि 
मीन राशि वाले आज दान-पुण्य के कार्यों में कुछ धन खर्च करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का पराक्रम और मनोबल बढ़ेगा। अगर संतान से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं लेकिन अपना बजट भी देखकर चलें। शाम के समय किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!