जुलाई माह में 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा और ज्यादा बारिश की संभावना

Edited By Anil Jangid, Updated: 29 Jun, 2026 04:04 PM

four major planets to change zodiac signs in july

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि जुलाई में 4 प्रमुख ग्रह शुक्र, बुध, सूर्य और शनि अपनी चाल बदलेंगे।

जयपुर: ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2026 काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अब जुलाई का महीना ज्योतिष और ग्रहों की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है इस महीने में सूर्य, बुध, और शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि जुलाई में 4 प्रमुख ग्रह शुक्र, बुध, सूर्य और शनि अपनी चाल बदलेंगे।  4 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में गोचर, 7 जुलाई को वक्री बुध का मिथुन राशि में प्रवेश, इसके बाद 16 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि में गोचर, 24 जुलाई को बुध का मार्गी होना, 27 जुलाई को शनि का मीन राशि में वक्री होना जीवन के कर्म, जिम्मेदारियों और दीर्घकालिक योजनाओं पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। इसका सभी राशियों पर शुभ अशुभ असर पड़ेगा।  इसके साथ ही शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करते हुए सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। चंद्रमा हर सवा 2 दिन के बाद अपनी चाल बदलते रहते हैं।

जुलाई में ग्रहों की जो स्थिति बनने जा रही है वह बड़े परिवर्तनों की ओर इशारा कर रही है। शुक्र मंगल और सूर्य के राशि परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी। खेती और इससे जुड़े कामों में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी। प्राकृतिक घटनाएं होगी। भूकंप आने की संभावना है। तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़के और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं। यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है

जुलाई में ग्रहों का गोचर
4 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में गोचर 
7 जुलाई को वक्री बुध का मिथुन राशि में प्रवेश 
16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में गोचर 
24 जुलाई को बुध का मार्गी होना 
27 जुलाई को शनि का मीन राशि में वक्री होना         

ग्रहों के गोचर का प्रभाव
जुलाई में ग्रहों की जो स्थिति बनने जा रही है वह बड़े परिवर्तनों की ओर इशारा कर रही है। शुक्र बुध और सूर्य के राशि परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी। खेती और इससे जुड़े कामों में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी। प्राकृतिक घटनाएं होगी। भूकंप आने की संभावना है। तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़के और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं। यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है। बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है। शासन-प्रशासन और राजनैतिक दलों में तेज संघर्ष होंगे। सामुद्रिक तूफान और जहाज-यान दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। खदानों में दुर्घटना और भूकंपन से जन-धन हानि होने की आशंका बन रही है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा। प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना होने की संभावना।  होटल रेस्टोरेंट वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय होगा। सांस्कृतिक रूप से कोई कोई विवाद या उत्तल पुथल होने की संभावना।

राशियों को होगा फायदा
मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। आर्थिक मामलों में भी फायदा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य स्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। ऐसे में पदोन्नति भी मिल सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों को भी मुनाफा मिलेगा। कार्यों में अच्छी सफलताएं प्राप्त होंगी। 
शुभ प्रभाव -  मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन
अशुभ प्रभाव - वृष, सिंह, तुला और कुंभ
मिलाजुला प्रभाव - मेष कर्क, कन्या और धनु

क्या करें उपाय
हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें। प्रतिदिन सुबह और शाम हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। लाल मसूर की दाल शाम 7:00 बजे के बाद हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। हनुमान जी को पान का भोग और दो बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। ईश्वर की आराधना संपूर्ण दोषों को नष्ट एवं दूर करती है। महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती पाठ करना चाहिए। माता दुर्गा, भगवान शिव और हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए। 

जुलाई व्रत त्योहार 
3 जुलाई    संकष्टी चतुर्थी
10 जुलाई    योगिनी एकादशी
12 जुलाई    मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
14 जुलाई    आषाढ़ अमावस्या
16 जुलाई    जगन्नाथ रथ यात्रा, कर्क संक्रांति
25 जुलाई      देवशयनी एकादशी, अषाढ़ी एकादशी
26 जुलाई    प्रदोष व्रत (शुक्ल)
29 जुलाई    गुरु-पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!