Horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 मार्च 2026

Edited By Anil Jangid, Updated: 20 Mar, 2026 02:03 PM

find out stars have in store for you horoscope for 22 to 28 march 2026

आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? डॉ. अनीष व्यास, भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक, पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान, जयपुर - जोधपुर से

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में शुभ समाचार मिल सकता है। यह सप्ताह मनचाही सफलता दिलाने वाला है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। इस सप्ताह अपने कार्यों की पूरी तरह जिम्मेदारी लें। इससे आपके कार्य अच्छे तरीके से पूरे हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। इस सप्ताह व्यापारिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इस सप्ताह आपको धन लाभ होगा, लेकिन खर्च भी ठीकठाक रहेगा। सोच-समझकर पैसा खर्च करें। उधार लेने से बचें। बीमारियों से बचकर रहें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। व्यापार में फायदा होगा। बाजार में फंसा पैसा अप्रत्याशित रूप से आपको मिलेगा। पूर्व में किया गया निवेश आपको धन लाभ दिलाएगा। हालांकि व्यापार में विस्तार की योजना बना रहे हैं या निवेश का सोच रहे हैं तो सावधानी के साथ आगे बढ़ें। किसी विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं। संपत्ति लाभ के आसार हैं। करियर में आ रहीं अड़चनों से छुटकारा मिलेगा। आपको अपनी परेशानियों का समाधान मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों की भागदौड़ अधिक रहने वाली है। आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा। इस वजह से आपको मानसिक तनाव से जूझना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि धैर्य के साथ काम करें। इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, वरना आप विपरीत हालात में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बेवजह की बातों से दूर रहें। ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के सहकर्मियों की बातों पर ध्यान न दें। आर्थिक मामलों में आपको धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह की शुरुआत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कारोबार में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्यपूर्वक काम करके आप सफलता हासिल कर सकते हैं। भूमि-भवन से जुड़ा विवाद आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। दांपत्य जीवन ठीकठाक रहेगा। पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा जातकों को कुछ राहत मिलेगी।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह बेहतर परिणाम मिलेंगे। इस सप्ताह आप अपने कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। योजनाएं सफल होंगी। आमदनी में इजाफा होगा। इसकी मदद से सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। कार्यकुशलता की सराहना होगी। सेहत से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलेगा। इस सप्ताह वाहन खरीदने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में ही फायदे मिलेंगे। आय के अतिरिक्त स्रोत हासिल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। विदेश से लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उनका धैर्यपूर्वक सामना करेंगे। बुद्धि और विवेक के दम पर अपनी समस्याओं का समाधान हासिल करेंगे। विरोधियों को मात देंगे। इस सप्ताह धन लाभ होगा। खान-पान का ध्यान रखने की जरूरत है। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह ठीक रहेगा। जीवनसाथी की मदद से आप घरेलू कार्यों को आसानी से निपटा पाएंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि
यह सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। इस हफ्ते आपको सेहत से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। समस्याओं का सामना करके ही आप समाधान ढूंढ पाएंगे। तनाव लेने से बचें। छात्रों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। उन्हें मन लगाकर पढ़ना होगा। वरना सफलता से वंछित हो सकते हैं। व्यापार में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धैर्यपूर्वक आगे बढ़ना होगा। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर आगे बढ़ना होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा।

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपको मेहनत का फल मिलेगा। आत्मविश्वास में इजाफा होगा। अप्रत्याशित रूप से धन लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपको योजना बनाकर काम करने का फायदा मिलेगा। हालांकि विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। रणनीतिक रूप से फैसले लेंगे तो लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। मान-सम्मान में इजाफा होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।

धनु राशि
इस सप्ताह धनु राशि वालों को धैर्यपूर्वक कार्यों को पूरा करना होगा। कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इनसे निपटने का प्रयास करें। कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। सामान चोरी हो सकता है। मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। इस सप्ताह आपको अपने भरोसे ही कार्य पूरे करने होंगे। दूसरों के भरोसे रहने पर आपको झटका लग सकता है। विवाह योग्य जातकों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। दांपत्य जीवन ठीकठाक रहेगा। पार्टनर का सम्मान करें।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह कारोबार में कोई अच्छा सौदा मिल सकता है, लेकिन आपको अपना ऑर्डर डेडलाइन के अंदर ही पूरा करना होगा। वरना संबंध बिगड़ सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करने वाले जातकों को काम पर अच्छे से नजर रखने की जरूरत है। पार्टनर पर सारा काम छोड़ने पर आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश करने की योजना है तो किसी जानकार की सलाह ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी से कुछ बातों पर कहासुनी हो सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह कारोबार में लंबे समय से चली आ रही कोई परेशानी दूर होगी। यही नहीं बाजार में फंसा आपका धन भी वापस मिल सकता है। इस धन को आप कारोबार के विस्तार में इस्तेमाल कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के आसार हैं। दीर्घकालिक निवेश फायदेमंद रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाना होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी आमदनी में इजाफे के आसार हैं। कारोबार में आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको लाभ हो सकता है। सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों के हाथ कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट लग सकता है। इस सप्ताह निवेश के मामले में आपको सावधानी के साथ चलने की जरूरत है। वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। इस सप्ताह दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से विवाद चल रहा था तो वह खत्म हो सकता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!