Horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 फरवरी 2026

Edited By Anil Jangid, Updated: 01 Feb, 2026 01:38 PM

find out stars have in store for you horoscope for 1 to 7 february 2026

आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? डॉ. अनीष व्यास, भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक, पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान, जयपुर - जोधपुर से

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने आवश्यक कार्यों को करने या न करने को लेकर कन्फ्यूज रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों अपने कामकाज को दूसरों के भरोसे करने की भूल न करें अन्यथा उन्हें निराशा हाथ लग सकती है। कार्यक्षेत्र में पूरे मनोयोग से कार्य करें तथा उसे समय पर खत्म करने का प्रयास करें अन्यथा आप अपने सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने विरोधियों से भी खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में स्थिति संतोषजनक रहेगी। इस दौरान लंबी या छोटी दूरी यात्रा के योग बनेंगे। यह समय सेहत की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में मौसमी बीमारी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर लापरवाही न करें और समय पर इलाज कराएं अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। मेष राशि के जातकों को रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अति भावुकता से बचना होगा। प्रेम संबंध में कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे आपको सामाजिक बदनामी या फिर बेवजह की दिक्कतें झेलनी पड़ी। 
उपाय : 'ॐ हं हनुमते नम:' मंत्र का जप करें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपके मन में एक अनजान सा भय या फिर कहें चिंता बनी रहेगी। घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस सप्ताह आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य और विवेक से काम लेना होगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बड़ा बदलाव हो सकता है। स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं। इस दौरान खर्च की अधिकता रहेगी। अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं। व्यवसाय में आय के मुकाबले व्यय ज्यादा रहेगा। जिसके चलते आर्थिक असंतुलन बना रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ पाने कठिन मेहनत और प्रयास करना होगा। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर पर आंख मूंद कर विश्वास करने से बचना चाहिए तथा कागजी काम सावधानी के साथ करना चाहिए। पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपका वैवाहिक जीवन एक बार फिर सामान्य हो जाएगा। 
उपाय: सूर्याष्टकं का पाठ करें। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपनी वाणी और व्यवहार से सभी का दिल जीतने में कामयाब हो जाएंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का प्रेम, स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। कोर्ट का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है या फिर विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी कमजोर होंगे। उनकी चालें विफल होंगी। सीनियर आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के मध्य में रुके हुए कुछ महत्वपूर्ण कार्य के सफलतापूर्वक संपन्न होने की संभावना है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभ और फलदायी रहने वाला है। इस दौरान आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। जमापूंजी धन में वृद्धि होने की संभावना है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री होगी।  परिवार के सदस्यों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। 
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज से जुड़ी अड़चनों को झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपके प्रियजनों का व्यवहार थोड़ा रूखा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत कम सहयोग मिलेगा। इस दौरान कर्क राशि के जातकों को बजाय हताश या निराश होने के धैर्य और विवेक से काम लेना उचित रहेगा। कर्क राशि के जातकों को पूरे सप्ताह वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने की कोशिश करना चाहिए और लोगों के साथ अधिक तर्क-वितर्क करने से बचना चाहिए। सप्ताह के मध्य का समय आपकी सेहत की दृष्टि से प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें। कर्क राशि के जातकों को नशे से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में चोट लगने की आशंका रहेगी। इस दौरान अपने काम सावधानी से करें और वाहन भी सावधानी के साथ चलाएं। कर्क राशि के सामने इस दौरान अचानक से कोई बड़ा खर्च आ सकता है। हालांकि यह खर्च किसी अच्छे कार्य में होगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और मर्यादा बनाए रखें। 
उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए। करियर हो या फिर कारोबार किसी भी प्रकार का रिस्क या लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस सप्ताह आपको भूमि-भवन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता रहेगी। यदि नई संपत्ति खरीदने का प्लान बन रहे हैं तो कागज आदि को ध्यान से देख-समझकर ही निर्णय लें। सप्ताह के मध्य में माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। इस दौरान आपको समाज में मान-प्रतिष्ठा का विशेष ख्याल रखना होगा। किसी भी सूरत में शार्टकट लेने या फिर गलत तरीके से काम निकलवाने की कोशिश न करें। छात्र वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है, आलस्य का त्याग करें। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा अनुकल रहेगा। ऐसे में अपने कारोबारी निर्णय इसी दौरान लेने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य आदि में मन लगा रहेगा।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह के पूर्वार्ध में अति व्यस्तता रहेगी। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से घर और बाहर दोनों जगह बड़ी जिम्मेदारियां आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी लेकिन नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए सप्ताह के मध्य में कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से कोई बड़ी कारोबारी डील करना चाह रहे थे तो इस सप्ताह वह हो सकती है। कुल मिलाकर व्यापारिक दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्द्ध में स्थिति अधिक अच्छी रहेगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और उन्हें उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ मेल-मिलाप के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। 
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह तुला राशि के जातक अपनी वाणी और व्यवहार से सारे काम सिद्ध करने में कामयाब होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में घर और बाहर दोनों जगह अनुकूलता बनी रहेगी। सहोदर भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वजनों के सहयोग और समर्थन से आपके साहस एवं धैर्य में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। पद एवं कद में वृद्धि के योग बनेंगे। सप्ताह के मध्य का समय संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए समय शुभ है। इस दौरान आप नई संपत्ति, वाहन आदि खरीद सकते हैं। तुला राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें पूरे सप्ताह अनुकूलता बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग की अपने करियर के प्रति चिंता बढ़ सकती है। हालांकि योजनाबद्ध रूप से अध्ययन करने से सफलता प्राप्त होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में स्थिति अनुकूल हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको न्यायालय की तरफ से बड़ी राहत मिलने का समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम प्रसंगा में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। माता-पिता का आपके प्रति स्नेह बढ़ेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परोपकार आदि में मन लगेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भले ही थोड़ी ज्यादा ही भागदौड़ वाला रहने वाला है लेकिन अंतत: आपको आपके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। कहने का तात्पर्य यह है कि कुछ बाधाओं और दिक्कतों के बावजूद यह हफ्ता आपके करियर-कारोबार में लाभ एवं उन्नतिकारक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको बाजार में अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य तक चीजें आपके कंट्रोल में होंगी और सप्ताह के अंत तक आप मनचाहा मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे। यदि आप लंबे समय से किसी नये प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह के अंत तक आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। इस सप्ताह आपकी सेहत सामान्य रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में मांगलिक कार्य, उत्सव आदि हो सकते हैं। इस दौरान आपको इष्ट मित्रों से भरपूर सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परिजन आपके विवाह के लिए राजी हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। 
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

धनु राशि
धनु राशि के जातक इस सप्ताह बड़ी सोच के साथ काम करने का प्रयास करेंगे। यदि आप लंबे समय से अपने करियर-कारोबार को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे थे तो वह इस सप्ताह हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहे संस्थान से बड़े पद और कद के साथ बुलावा आ सकता है। अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे। सप्ताह के मध्य में प्रभावी लोगों से मेल-मुलाकात होगी। बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि-भवन एवं वाहन का सुख प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीज पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक फल देने वाला साबित होगा। विद्यार्थियों को अध्ययन में सफलता प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा के प्रयास सफल होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यापार करने वाले लोगों के व्यवसाय में उन्नति और लाभ में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में परस्पर सहयोग बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिलने से खुशियों बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस सप्ताह आपको बेहद सावधानी के साथ कोई भी कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह किसी के बहकावे में आकर पास के फायदे में दूर का नुकसान करने की गलती बिल्कुल न करें। सप्ताह की शुरुआत सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ी प्रतिकूल रह सकती है। इस दौरान लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं और छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। सप्ताह के पूर्वार्ध में सेहत का भी विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं को इग्नोर न करें अन्यथा बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य में छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने में अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कठिनाइयों से युक्त रहेगा। पढ़ाई में बाधाएं आ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन पढ़ाई से उचट सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा राहत भरा रह सकता है। हालांकि इस दौरान भी जोखिम भरे निवेश से बचना होगा। प्रेम प्रसंगादि में एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें।
उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के साथ होगी। इस दौरान कुंभ राशि के जातकों को अपने समय का सदुपयोग करते कामकाज के प्रति जागरूक रहने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें अन्यथा वे आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ कर आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की साजिश रच सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय व्यवसाय की दृष्टि से शुभता और लाभ लिए रहेगा। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में एक बार फिर कारोबार डगमगा सकता है। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो वह लंबा खिंच सकता है। मनचाहे फैसला के लिए आपको अभी इंतजार करना पड़ेगा। घरेलू महिलाओं की धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ आदि में श्रद्धा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कार्यभार बढ़ सकता है। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो भावना में बहकर कोई भी गलत निर्णय न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। 
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें। 

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की आवश्यकता रहेगी। मीन राशि के जातकों को अपने काम को पूरे मनोयोग से करने पर ही मनचाही सफलता मिलेगी। थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी असफलता का कारण बन सकती है। सप्ताह की शुरुआत में इष्टमित्रों से मनचाहा सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा, लेकिन सप्ताह के मध्य तक चीजों का एक बार फिर से पटरी पर आता हुआ देख मन को संतोष होगा। सप्ताह के मध्य में धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कुछ कम फलदायी रह सकती है। इस दौरान आपको अपने कामकाज के साथ सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको शारीरिक एवं मानसिक दोनों थकान महसूस होगी। हालांकि इस कठिन समय में आपका लव अथवा लाइफ पार्टनर आपका संबंल बनेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह समय व्यवसाय की दृष्टि से शुभ रहेगा। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। परिजनों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में मन कम लगेगा।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!