विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी की नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट, कर्म प्रधान गीता भेंट कर दी शुभकामनाएं, संगठन व सुशासन पर हुई चर्चा

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 23 Dec, 2025 12:52 PM

vasudev devnani meets nitin nabin delhi

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजस्थान से जुड़े संगठनात्मक विषयों, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य...

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजस्थान से जुड़े संगठनात्मक विषयों, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और विधानसभा से संबंधित समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई देते हुए उन्हें कर्म प्रधान श्रीमद्भगवद् गीता की प्रति भेंट की। साथ ही उन्होंने पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई गति देने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर देवनानी ने नबीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर शाल ओढ़ाकर अभिनंदन भी किया।

मुलाकात के दौरान देवनानी ने राजस्थान विधानसभा में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विभिन्न नवाचारों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि विधानसभा की कार्यवाही को अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और जनोन्मुखी बनाने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिली है और आमजन का विश्वास विधायिका में और सुदृढ़ हुआ है। इसके साथ ही राजस्थान के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण पर भी चर्चा की गई।

वहीं नितिन नबीन ने देवनानी के लंबे संसदीय अनुभव, लोकतांत्रिक परंपराओं के संरक्षण और राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों की सराहना करते हुए इन्हें अनुकरणीय पहल बताया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!