जपान में भारतीय राजदूत सी बी जॉर्ज द्वारा भारत के संतों का सम्मान

Edited By Kailash Singh, Updated: 26 May, 2025 11:50 AM

indian ambassador to japan c b george honours indian saints

राम द्वारा दिल्ली गेट बूंदी रोड चित्तौड़गढ़ के संत रमता राम एवं उनके शिष्य अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक एवं भागवताचार्य संत दिग्विजय राम के नेतृत्व में 84 सदस्यों का दल जापान की आध्यात्मिक यात्रा के लिए रवाना होकर टोक्यो पहुंचा।

जपान में भारतीय राजदूत सी बी जॉर्ज द्वारा भारत संतों का सम्मान
चित्तौड़गढ,़ 25 मई, (रविवार)।
राम द्वारा दिल्ली गेट बूंदी रोड चित्तौड़गढ़ के संत रमता राम एवं उनके शिष्य अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक एवं भागवताचार्य संत दिग्विजय राम के नेतृत्व में 84 सदस्यों का दल जापान की आध्यात्मिक यात्रा के लिए रवाना होकर टोक्यो पहुंचा। जहां भारतीय राजदूत सी बी जॉर्ज द्वारा भारतीय संतों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।  जॉर्ज 1993 बेच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है जो वर्तमान में जापान में भारत के राजदूत है। भारतीय स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी घोष के 139 जन्म दिवस पर स्थानीय प्रवासियों एवं भारतीय राजदूत सी बी जॉर्ज के साथ उनके स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संत दिग्विजय रामजी ने जापान की धरती से पूरे विश्व को शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया। संत दिग्विजय रामजी ने कहा कि भारत हमेशा विश्व में शांति चाहता है तथा यह कामना करता है कि पूरा विश्व भाईचारे एवं शांति के साथ रहे हमारा सनातन धर्म भी यही संदेश देता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!