चित्तौड़गढ़ में ट्रेन में सोते यात्रियों के चुराता था मोबाइल,चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Kailash Singh, Updated: 30 Jun, 2025 11:44 AM

chittorgarh police caught a mobile thief

उदयपुर से इंदौर जा रही वीर भूमि एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री के दो मोबाइल रात को सोते समय चोरी हो गए। इनमें एक महंगा iPhone भी था। यात्री की रिपोर्ट पर सक्रिय हुई GRP ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोर को पकड़ लिया और दोनों मोबाइल जब्त...

चित्तौड़गढ़, 30 जून (पंजाब केसरी): उदयपुर से इंदौर जा रही वीर भूमि एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री के दो मोबाइल रात को सोते समय चोरी हो गए। इनमें एक महंगा iPhone भी था। यात्री की रिपोर्ट पर सक्रिय हुई GRP ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोर को पकड़ लिया और दोनों मोबाइल जब्त कर लिए। iPhone को लॉक नहीं खोल पाने के कारण चोर की पहचान हो गई। थानाधिकारी अनिल देवल ने बताया कि इंदौर निवासी मयंक (29) अपनी पत्नी और बच्चे के साथ 7 जून की रात ट्रेन संख्या 19316 वीर भूमि एक्सप्रेस से उदयपुर से इंदौर जा रहे थे। मयंक ने सफर के दौरान दोनों मोबाइल सिरहाने रखकर सो गए। रात करीब 11:30 बजे निंबाहेड़ा स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर जब मयंक की नींद खुली, तो उन्होंने पाया कि दोनों मोबाइल गायब थे। मोबाइल गायब होने पर मयंक ने पत्नी से पूछताछ की और आसपास तलाश किया, पर मोबाइल नहीं मिले। उन्हें शक हुआ कि कोई अजनबी उनका मोबाइल चुराकर ले गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत GRP थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए GRP थाना प्रभारी अनिल देवल ने एक विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान सुभाष चौक निवासी अभिषेक (32) पुत्र रमेश दर्जी की गतिविधियों पर संदेह हुआ। टीम ने उसे हिरासत में लिया और गहन पूछताछ की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!