भीलवाड़ा: कोटड़ी पंचायत समिति में अनूठी पहल, प्लास्टिक के बदले मिल रही शक्कर

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 25 Sep, 2025 07:08 PM

unique initiative in kotdi panchayat samiti

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र की कोटड़ी पंचायत समिति ने प्लास्टिक मुक्त अभियान की अनूठी शुरुआत की है।

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र की कोटड़ी पंचायत समिति ने प्लास्टिक मुक्त अभियान की अनूठी शुरुआत की है। इस पहल के तहत ग्रामीणों से प्लास्टिक की थैलियां लेकर बदले में उतने किलो शक्कर दी जा रही है। पंचायत समिति के प्रधान करण सिंह और विकास अधिकारी रामबिलास मीणा ने इस अभियान की शुरुआत की। शुभारंभ पर ही 21 किलो प्लास्टिक इकट्ठा किया गया और इसके बदले 21 किलो शक्कर ग्रामीणों को वितरित की गई। अब तक 175 ग्रामीणों के सहयोग से कुल 1271 किलो शक्कर इकट्ठा की जा चुकी है।

प्रधान करण सिंह ने कहा कि धार्मिक नगरी कोटड़ी को पूरी तरह कचरा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। विशेष रूप से धर्म तालाब को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। विकास अधिकारी रामबिलास मीणा ने बताया कि “स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली होनी चाहिए। प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए अनूठी पहल की गई है और उल्लंघन करने पर 1000 रुपए का जुर्माना तय किया गया है।”

इसी अवसर पर आभा जनजाति एवं आदिवासी सेवा केंद्र का शुभारंभ भी किया गया। पंचायत स्तरीय कर्मचारियों ने जनजातीय परिवारों की समस्याओं के त्वरित समाधान की प्रक्रिया शुरू की। साथ ही पारदर्शिता के लिए कर्मचारियों के नाम और मोबाइल नंबरों की पट्टिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी तानिया रिणवा, तहसीलदार रामकिशोर मीणा, पूर्व प्रधान जमनालाल डीडवानिया, कोटड़ी मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!