भीलवाडा सांसद के प्रयासों से शहर को मिलेगा एक नया रेलवे ओवर ब्रिज

Edited By Kailash Singh, Updated: 24 Jun, 2025 03:56 PM

the city will get a new railway over bridge due to the efforts of bhilwara mp

भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल के अथक प्रयासों से भीलवाड़ा शहर को जल्द ही एक ओर रेलवे ओवर ब्रिज की सौगात मिलने जा रहीं है। आज केंद्र सरकार के रेल्वे बोर्ड ब्रिज की कमेटी के डायरेक्टर अनुपम के निर्देश पर सिविल सर्विसेज इंजीनियर जगन्नाथ व SE सिविल...

भीलवाडा सांसद के प्रयासों से शहर को मिलेगा एक नया रेलवे ओवर ब्रिज
भीलवाड़ा। भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल के अथक प्रयासों से भीलवाड़ा शहर को जल्द ही एक ओर रेलवे ओवर ब्रिज की सौगात मिलने जा रहीं है। आज केंद्र सरकार के रेल्वे बोर्ड ब्रिज की कमेटी के डायरेक्टर अनुपम के निर्देश पर सिविल सर्विसेज इंजीनियर जगन्नाथ व SSE सिविल राजेन्द्र पाल के साथ भीलवाड़ा साँसद दामोदर अग्रवाल विधायक अशोक कोठारी महापौर राकेश पाठक जिला कलेक्टर जसमीत संधु , सार्वजनिक निर्माण विभाग, युआईटी व नगर निगम की टीम के साथ रामधाम के पास के क्षेत्र का दौरा कर रेल्वे ओवर ब्रिज की सम्भवनाओ पर चर्चा की। सांसद ने बताया की भीलवाड़ा शहर के बढ़ते यातायात दबाव व ट्राफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल के अथक प्रयासों से जल्द ही एक रेल्वेऑवर ब्रिज मिलेगा । साँसद अग्रवाल ने बताया कि आज रेल्वे की केंद्रीय ब्रिज कमेटी के निर्देश पर भीलवाड़ा शहर की बहुप्रतीक्षित मांग पर सोमवार को रेल्वे के अधिकारियों ने शहर के रामधाम क्षेत्र में एक नए रेल्वे ओवर ब्रिज का निरीक्षण कर एक प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की।। अग्रवाल ने बताया की आगामी 25 जून को दिल्ली में होने वाली रेल्वे की स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में इस रिपोर्ट को रखेंगें व पर्यास यह रहेगा कि शीघ्र ही इसकी मंजूरी मिल सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!