भीलवाड़ा मेजा बांध के पेटा काश्त में अवैध बजरी दोहन पर देर रात कार्यवाही

Edited By Kailash Singh, Updated: 16 Jun, 2025 10:47 AM

late night action on illegal gravel mining in bhilwara meja dam s peta kasht

सहाड़ा विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को शिकायत करने के बाद कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने टीम को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके तहत डीएसटी टीम ने शनिवार रात को मेजा बांध के पेटा क्षेत्र में बजरी का अवैध दोहन करते बड़ी संख्या में वाहनों को पकड़ा है

भीलवाड़ा । सहाड़ा विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को शिकायत करने के बाद कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने टीम को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके तहत डीएसटी टीम ने शनिवार रात को मेजा बांध के पेटा क्षेत्र में बजरी का अवैध दोहन करते बड़ी संख्या में वाहनों को पकड़ा है। पुलिस देर रात तक यह तय नहीं कर पा रही थी यह सीमा क्षेत्र किस थामे में आएगा। इसे लेकर पुर, मांडल तथा बागोर थाने की पुलिस भी मोके पर पहुंच गई है। कस के अनुसार मेजा बांध की पाल 7 से 8 किलोमीटर दूर पीथास व घोड़ास के बीच के हिस्से में जिसे ग्रामीण बनी बोलते है। वहां बजरी अच्छी मात्रा में पाई जाती है, वहां बजरी अवैध दोहन की सूचना मिलने पर डीएसटी टीम शनिवार रात को मौके पर पहुंची। मौके पर बड़ी संख्या में  वाहनों के माध्यम से डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉली में बजरी भरी जा रही थी। पुलिस ने मौके से तीन एलएनटी, चार डंपर, एक जेसीबी तथा चार ट्रेक्टर ट्रॉली यानी कुल 12 वाहनों को जब्त किए हैं। जबकि पुलिस को देख कर दो डंपर व दो ट्रैक्टर ट्रॉली को बजरी माफिया भगाकर ले गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गत दिनों सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया ने अवेध खनन को लेकर जनता के साथ धरने पर बैठने की धमकी दी थी। पुलिस प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक खलबली मच गई थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा से फीडबैक लिया। मेवाड़ा ने रायपुर र क्षेत्र में अवेध खनन को लेकर उपजे जन आक्रोश की जानकारी दी। सीएम ने जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधु ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिए। इसके चलते रायपुर में खनन पट्टाधारी अभिषेक चौधरी पर 3.15 करोड़ की पेनल्टी नोटिस जारी किया। पुलिस ने इस मामले में बागोर थाना क्षेत्र के बावलास निवासी राजू सरगरा, अमरगढ़ निवासी कमलेश खटीक, मांडल थाना क्षेत्र के गाडरी खेड़ा निवासी भंवर गाडरी, कोचरीया निवासी दुर्गालाल गुर्जर को गिरफ्तार किया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!