घाटारानी माताजी धाम का होगा कायाकल्प! 8.61 करोड़ की सौगात, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बड़ी सुविधाएं

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 18 Aug, 2026 01:55 PM

foundation stone laid for development works worth 8 61 crore at ghatarani

भीलवाड़ा। जहाजपुर जन-जन की आस्था के प्रमुख केंद्र एवं मुख्य शक्तिपीठ घाटारानी माताजी धाम के विकास को लेकर बड़ी सौगात दी गई है।

भीलवाड़ा। जहाजपुर जन-जन की आस्था के प्रमुख केंद्र एवं मुख्य शक्तिपीठ घाटारानी माताजी धाम के विकास को लेकर बड़ी सौगात दी गई है। माताजी  में करीब 8 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया गया। विकास कार्यों की इस बड़ी सौगात से मंदिर परिसर के साथ ही आसपास के क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

प्रस्तावित विकास कार्यों में सामुदायिक भवन, घाट कुंड, सुरक्षा दीवार, सीसी रोड सहित विभिन्न निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धाम का स्वरूप भी और अधिक विकसित एवं आकर्षक होगा।

श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में उत्साह
विकास कार्यों की स्वीकृति एवं शिलान्यास-भूमिपूजन से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। लंबे समय से घाटारानी माताजी धाम के विकास और सुविधाओं के विस्तार की मांग की जा रही थी। अब करोड़ों रुपए के विकास कार्य शुरू होने से लोगों को धाम के कायाकल्प की उम्मीद जगी है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि 8 करोड़ 61 लाख रुपए के विकास कार्य घाटारानी माताजी धाम के विकास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगे। इससे श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलने के साथ ही क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा मिलेगी। आने वाले समय में घाटारानी माताजी धाम धार्मिक आस्था के साथ-साथ एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में और अधिक विकसित होने की उम्मीद है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!