भीलवाड़ा में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत सीएसआर कार्यशाला का आयोजन

Edited By Kailash Singh, Updated: 15 Jun, 2025 09:29 AM

csr workshop organized under vande ganga water conservation campaign

भीलवाड़ा। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सीएसआर इकाइयों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता एडीएम सिटी प्रतिभा देवतिया ने की, जबकि जिला परिषद सीईओ मेघा आनंद (प्रशिक्षु आईएएस) मौजूद रहीं।

भीलवाड़ा में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत सीएसआर कार्यशाला का आयोजन 
भीलवाड़ा।  वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सीएसआर इकाइयों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता एडीएम सिटी प्रतिभा देवतिया ने की, जबकि जिला परिषद सीईओ मेघा आनंद (प्रशिक्षु आईएएस) मौजूद रहीं। कार्यशाला में जल संरक्षण कार्यों के लिए जिले की सीएसआर इकाइयों व औद्योगिक संगठनों से सहयोग मांगा गया। जल स्रोतों की सफाई, वृक्षारोपण, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग जैसे कार्यों में सीएसआर के माध्यम से भागीदारी तय की गई। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र ने अवगत कराया कि अभियान 5 जून से 20 जून तक चलाया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता, वाटरशेड और मनरेगा द्वारा पीपीटी के माध्यम से कार्यों की जानकारी दी गई। वन विभाग की एसीएफ मुन्नी चौधरी ने हरियालों राजस्थान के तहत पौधारोपण का लक्ष्य बताया। सीईओ जिला परिषद चंद्रभान सिंह भाटी ने कहा कि जल संरक्षण मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का हिस्सा है और सभी को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। हिंदुस्तान जिंक, बीएसएल, आरसीएम, जिंदल शॉ, संगम सहित कई उद्योग प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और सहयोग की बातें साझा कीं। एडीएम प्रतिभा देवतिया ने औद्योगिक संगठनों से आग्रह किया कि वे स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिंग, पौधारोपण, वॉटर बॉडीज़ की सफाई आदि कार्यों में भाग लें। सीएसआर फंड के लिए पीएनबी में खाता खोला गया है और क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। कार्यशाला में जिले की कई संस्थाओं, विभागों व सीएसआर प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!