घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग, सरकार को लगा रहे राजस्व का चुना, जिम्मेदार बने रहे मूकदर्शक

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 14 Jul, 2025 12:32 PM

commercial use of domestic gas cylinder

भीलवाड़ा शहर में संचालित हो रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों हलवाई मिठाई व नास्ते की दुकानों और ठेलों पर रसोई गैस सिलेंडर का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। खास बात ये है कि रसोई गैस के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन और खाद्य विभाग द्वारा...

भीलवाड़ा शहर में संचालित हो रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों हलवाई मिठाई व नास्ते की दुकानों और ठेलों पर रसोई गैस सिलेंडर का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। खास बात ये है कि रसोई गैस के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन और खाद्य विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में यहां चाय वालों की गुमठियों से लेकर बड़ी मिठाई की दुकानों पर भी व्यावसायिक गैस सिलेंडर की जगह रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यापार में उपयोग अवैध है। 

चाय ,नाश्ता रेस्टोरेंट, ढाबा में घरेलू सिलेंडर का उपयोग 
शहर में खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर घर में उपयोग होने वाले गैस सिलेंडरों को दुकानदार और चाय नाश्ता ठेले और कई नाश्ता दुकान वाले अपने व्यापार के लिए उपयोग कर रहे हैं। कई ठेले वालों ने और दुकानदारों ने अपने नाम पर व्यावसायिक सिलेंडरों का रजिस्ट्रेशन तो करा रखा है लेकिन ये सिलेंडर महंगा पडने की वजह से सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों का उपयोग वे खुलेआम दुकानों पर कर रहे हैं। घरेलू सिलेंडर सस्ता होने की वजह से शहर के दुकानदार और ठेले वालों के पास व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का कनेक्शन नहीं होने से वे घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम उपयोग कर रहे हैं। जबकि व्यापार के लिए व्यावसायिक गैस सिलेंडर का उपयोग करना अनिवार्य है। 

वहीं कई दुकानदार कार्रवाई से बचने के लिए सामने तो व्यावसायिक सिलेंडर रखते हैं। लेकिन अंदर वे भी घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है। खास बात यह है कि इन सिलेंडरों का खुलेआम उपयोग होने के बाद भी खाद्य विभाग का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं है। न ही इस पर कोई कार्रवाई की जा रही है। 

सस्ता पड़ता है घरेलू गैस सिलेंडर 
व्यापारिक गैस सिलेंडर 19.400 किलो का होता है जो कि वर्तमान में 2700 रुपए के करीब आता है और घरेलू गैस सिलेंडर 14.400 किलो को होता है। वर्तमान में ये सिलेंडर 870 रुपए का पड़ता है। ऐसे में व्यापारिक गैस सिलेंडर में गैस की कीमत घरेलू गैस सिलिंडर से लगभग 50 फीसद से अधिक कम पड़ती है। जिस वजह से ज्यादातर दुकानदार और नाश्ता ठेले वाले ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग कर रहे हैं। वहीं इसका उपयोग खुलेआम किया जा रहा है। दुकान वाले ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग खुलेआम किया जा रहा है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!