भीलवाड़ा पुलिस ने ऑनलाइन गेम खेलते आधा दर्जन को किया गिरफ्तार

Edited By Kailash Singh, Updated: 21 Jun, 2025 01:16 PM

bhilwara police arrested half a dozen people playing online games

भीलवाड़ा । शहर में लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग की खबरें जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव को मिल रही थी। सूत्रों की माने तो खबर यह भी थी की यह सारा खेल पुलिस के अधिकारियों के सरंक्षण में फलफूल रहा है। पुलिस के कप्तान ने अपने विश्वस्त सिपाही को...

भीलवाड़ा पुलिस ने ऑनलाइन गेम खेलते आधा दर्जन को किया गिरफ्तार

भीलवाड़ा । शहर में लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग की खबरें जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव को मिल रही थी। सूत्रों की माने तो खबर यह भी थी की यह सारा खेल पुलिस के अधिकारियों के सरंक्षण में फलफूल रहा है। पुलिस के कप्तान ने अपने विश्वस्त सिपाही को इस मामले में लगा दिया उसके बाद जैसे ही कप्तान को इसके पुख्ता सबूत मिले तत्काल प्रभाव कार्यवाही के आदेश दिए।  सदर थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए के सट्टे का कारोबार का भंडा फोड़ करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार किया जबकि कुछ नामचीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस की इस कार्रवाई से बड़े माफिया में हड़कंप मचा हे। कुछ लोगों के भूमिगत होने की भी खबर है। सूत्रों के अनुसार सदर थाना पुलिस ने बीती रात को ईरास 100 फीट रोड से आनलाइन तमिलनाडु क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए विनोद जाट को गिरफ्तार किया। जांच पड़ताल में तीन और नाम सामने आए जिनमें फजल, गोपी सिन्धी ,भगवती जाट ,विनोद जाट नामक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ये रिपोर्ट  सहायक उप निरीक्षक की ओर से दर्ज की गई इसमें करीब 60 लाख से अधिक के सट्टे के कारोबार का मामला सामना आने की चर्चा है। 
एक अन्य कार्यवाही भी सदर थाना पुलिस ने ही ईरास रोड पर की ,जहां गोपी सिंधी को आनलाइन सट्टे के आरोप में पकड़ा है सिंधी ने यह काम आजाद नगर स्थित एक कारोबारी के लिए करना बताया है पुलिस इन मामलों की जांच पड़ताल में लगी हुई है पुलिस की इस कार्यवाही से शहर के सफेद पॉश लोगों के साथ ही प्रापर्टी कारोबारियों में भी हड़कंप मचा है। कई लोगों के भूमिगत होने की भी खबर सामने आ रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!