"पार्टी में डीजे बजा, जाम लगा… फिर पुलिस ने पकड़ा ‘क्राइम किंग’ गोपाल गुर्जर"

Edited By Kailash Singh, Updated: 13 Aug, 2025 03:25 PM

bhilwara police arrested  crime king  gopal gurjar

शहर के पुर थाना क्षेत्र के पांसल स्थित देवनारायण मंदिर पर आयोजित जन्मदिन समारोह में कानून तोड़ने के आरोप में HBS गैंग के सरगना गोपाल गुर्जर सहित उसके दो अन्य फरार साथियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

"पार्टी में डीजे बजा, जाम लगा… फिर पुलिस ने पकड़ा ‘क्राइम किंग’ गोपाल गुर्जर"
भीलवाड़ा ।  शहर के पुर थाना क्षेत्र के पांसल स्थित देवनारायण मंदिर पर आयोजित जन्मदिन समारोह में कानून तोड़ने के आरोप में HBS गैंग के सरगना गोपाल गुर्जर
सहित उसके दो अन्य फरार साथियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुर्जर के खिलाफ हत्या का प्रयास, लुट,आर्म्स एक्ट एवं राजकार्य मे बाधा आदि के 09 केस दर्ज है।  पुर थाना प्रभारी पुष्पा कासोटिया ने बताया कि बीते दिनों देवनारायण मंदिर परिसर में बगैर अनुमति के हजारों लोगों का जमावड़ा किया गया था। इस दौरान मुख्य सड़क पर जाम लगा, देर रात तक डीजे बजा और पुलिस की समझाइश के बावजूद आयोजकों ने कार्यक्रम जारी रखा। इसे राजकार्य में बाधा माना गया। कासोटिया ने बताया कि जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा कई वाहन भी जब्त किए गए थे। जिसके बाद आज पुलिस ने गोपाल गुर्जर 37 पिता कानाराम गुर्जर निवासी जिपिया खेडी थाना माण्डल,हरफुल 30 पिता प्यारा गाडरी निवासी सुरास थाना माण्डल, राजेन्द्र कुम्हार 36 पिता लादूराम कुम्हार निवासी मोतीबोर खेडा थाना रायला को हिरासत में लेकर पैदल कोर्ट में जेल तक ले जाया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!