भीलवाड़ा: 19 दिन के मासूम के साथ दिल दहला देने वाला मामला, मां के सामने मुंह में पत्थर ठूसा

Edited By Kailash Singh, Updated: 27 Sep, 2025 01:33 PM

bhilwara a 19 day old boy was stuffed with a stone in his mouth in front of his

भीलवाड़ा में 19 दिन के मासूम के साथ दर्दनाक घटना सामने आई। अवैध संबंध से पैदा हुए बच्चे के मुंह में पत्थर ठूंसकर उसे मां के सामने ही फेंक दिया गया। बच्चे को रोने से रोकने के लिए उसके होंठ फेवीक्विक से चिपका दिए गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की और...

भीलवाड़ा: 19 दिन के मासूम के साथ दिल दहला देने वाला मामला, मां के सामने मुंह में पत्थर ठूसा

भीलवाड़ा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 19 दिन के नवजात के मुंह में पत्थर ठूंसकर उसे मां के सामने ही फेंक दिया गया। जानकारी के अनुसार, बच्चा अवैध संबंधों से पैदा हुआ था। जब उसे बेचा नहीं जा सका, तो मासूम को फेंक दिया गया। उसे रोने से रोकने के लिए फेवीक्विक लगाकर होंठ चिपका दिए गए थे।

पुलिस ने मामले में लड़की और उसके पिता को डिटेन कर लिया है। पुलिस बूंदी के सरकारी अस्पताल से डिलीवरी रिकॉर्ड जुटा रही है और DNA टेस्ट के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

मां-बाप ने पांच महीने पहले बेटी के गर्भवती होने की जानकारी पाई थी। ममेरे भाई से अवैध संबंध होने के कारण बदनामी के डर से उन्होंने मामले को दबाने की कोशिश की। शिकायत या कोई सार्वजनिक विवाद न होने के कारण परिवार ने अपने स्तर पर ही गर्भपात कराने की कोशिश की। जब यह संभव नहीं हुआ, तो उन्होंने चार महीने तक डिलीवरी का इंतजार किया और इस दौरान दो अलग-अलग जगह किराए के मकानों में रहे।

23 सितंबर को मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में बच्चा पत्थरों के बीच दबा मिला। मुंह में पत्थर होने के कारण वह रो भी नहीं पा रहा था। फिलहाल बच्चे का इलाज भीलवाड़ा जिला अस्पताल में चल रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!