भीलवाड़ा में अवैध कोयला भट्टियों पर प्रशासन की कार्रवाई

Edited By Kailash Singh, Updated: 16 Jun, 2025 11:08 AM

administration s action on illegal coal furnaces in bhilwara

जिले के बनेड़ा उपखण्ड के प्रशासनिक हल्के में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय विधायक डॉ लालाराम बैरवा की अवैध कोयला भट्ठियों के चलने की शिकायत पर उपरेडा ग्राम पंचायत के खातानखेड़ी तथा निंबाहेड़ा कलां क्षेत्र में चल रही अवैध कोयला भट्टियों पर पहुंच गए

भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा उपखण्ड के प्रशासनिक हल्के में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय विधायक डॉ लालाराम बैरवा की अवैध कोयला भट्ठियों के चलने की शिकायत पर उपरेडा ग्राम पंचायत के खातानखेड़ी तथा निंबाहेड़ा कलां क्षेत्र में चल रही अवैध कोयला भट्टियों पर पहुंच गए। क्षेत्र में लगातार संचालित हो रही इन अवैध भट्ठियों में अंग्रजी बबूलों की आड़ में नीम, खेज़डी सहित अन्य पेड़ों की कटाई की जा रही है।   विधायक ने जब जिला कलेक्टर एसडीएम डीएफओ को फोन कर इन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद एसडीएम सहित पूरा प्रशासनिक लवाजमा पुलिस, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कार्यवाही की मौके पर एक ट्रक कोयला से भरा हुआ मिला जो बिना (टीपी) परमिट के मिला जिसे जब्त किया गया। गौरतलब है कि बनेड़ा क्षेत्र में अवैध कोयला भट्ठियों के संचालन को लेकर पहले भी प्रशासन पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की तक प्रशासन ने बड़ी संख्या में  बुल्डोजर चला ध्वस्त की गई। शनिवार को क्षेत्र में दौरे के दौरान उन्हें कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में अवैध कोयला भट्ठियों के संचालन को शिकायत की ओर कहा कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध कोयला भट्ठियों के संचालन से प्रदूषण हो रहा है साथ ही हरे भरे पेड़ो को बगैर स्वीकृति के बेचा जा रहा है।  अन्य किस्म के पेड़ों से कोयला तैयार करने तथा अवैध कोयला परिवहन करने की सूचना प्रशासन को दी। विधायक बेरवा के निर्देश पर उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास, तहसीलदार नारायण लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग, बन विभाग के प्रशांत भट्ट   एएसआई हरिसिंह मीणा पर पहुंची। बिना परमिट कोयला परिवहन करते एक ट्रक जब्त किया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!