भीलवाड़ा में चलता ट्रक धधका, चालक ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

Edited By Kailash Singh, Updated: 21 Jun, 2025 01:25 PM

a moving truck exploded the driver saved his life by jumping out of the window

भीलवाड़ा । जिले के रायला थाना क्षेत्र में अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर संगम मिल के पास एक ट्रेलर ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। ट्रक में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए खिड़की से कूदकर अपनी जान...

भीलवाड़ा चलता ट्रक धधका, चालक ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

भीलवाड़ा । जिले के रायला थाना क्षेत्र में अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर संगम मिल के पास एक ट्रेलर ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। ट्रक में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक में आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। सूचना मिलते ही रायला पुलिस और दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए । संगम मिल के पास रात्रि को करीब 3:00 बजे ट्रेलर में आग लगने से धू-धू कर के ट्रेलर कबीन पूरी तरह से जल कर राख हो गया। देखते ही देखते रोड पर अफरा तफरी का माहौल बन गया चालक शोकिन जाट ने अपनी खिड़की से कूद कर जान बचाई। हाईवे पेट्रोलियम कर्मचारियों की मदद से रायला थाने में सूचना दी गई,सूचना पर रायला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को सूचना दी दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। ट्रेलर में पंखे के बॉक्स भरे हुए थे, ट्रेलर बेंगलुरु से जम्मू जा रहा था इस बीच रास्ते में ही सौर सर्किट होने की वजह से आग लग गई रोड पर वन साइड में जाम की स्थिति बन गई टेलर के 5-7 टायर जलकर राख हो गए रायला पुलिस मौके पर पहुंची रोड को सुचारू रूप से चलाया गया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!