मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने जटेरी धाम में नव निर्मित पक्षीगृह का किया शुभारंभ

Edited By Kailash Singh, Updated: 11 Jun, 2025 01:49 PM

minister jawahar singh bedham inaugurated the newly constructed bird house

गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने ठाकुर श्री राधाहंसन बिहारी जी महाराज जटेरी धाम स्थित नव निर्मित पक्षी घर एवं मोर घर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ...

डीग। गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने  ठाकुर श्री राधाहंसन बिहारी जी महाराज जटेरी धाम स्थित नव निर्मित पक्षी घर एवं मोर घर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह और डीग जिले की नवचयनित सिविल सेवा अधिकारी का आयोजकों ने साफा बांधकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान महंत विपिन बिहारी दास जी महाराज मुखिया बाबा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे और डीग-कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भारतीय सिविल सेवा 2025 में डीग जिले से चयनित कुमारी अनुकृति गोयल विशेष रूप से कार्यक्रम में आमंत्रित की गई थी। गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से पक्षी घर एवं मोर घर का निर्माण जटेरी धाम में पक्षियों को अनुकूल वातावरण में रहने में उपयोगी साबित होगा और उनके आवास को संरक्षित करेगा।  बेढ़म ने कहा कि जटेरी धाम घने पहाड़ों और जंगलों के बीच स्थित है जिस के कारण क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु, पौधे और सूक्ष्मजीवों अधिक मात्रा में मिलते है। ऐसे में पक्षियों के लिए निर्मित गृह उनके संरक्षण के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और अन्य पर्यावरणीय गड़बड़ियों को देखते हुए इस पहल के कारण अब पक्षी इनका बेहतर सामना कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पक्षी और जैव विविधता होने के कारण जटेरी धाम जो ब्रज क्षेत्र में आस्था के दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान है अब पक्षी प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा। इससे पूर्व गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह और नवचयनित सिविल सेवा अधिकारी ने जटेरी धाम में पूजा-पाठ किया और देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए मंगलकामना की। इस दौरान महंत विपिन बिहारी दास जी महाराज ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!