बाड़मेर में SIR-2026: 16 हजार वोटर नाम कटे, चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 11.86 लाख वोटर

Edited By Anil Jangid, Updated: 22 Feb, 2026 05:19 PM

bardmer sir 2026 16 000 voter names removed

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) 2026 पूरी होने के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में अब कुल 11,86,205 मतदाता हैं, जिनमें 6,31,315 पुरुष, 5,54,887 महिला और 3 ट्रांसजेंडर...

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) 2026 पूरी होने के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में अब कुल 11,86,205 मतदाता हैं, जिनमें 6,31,315 पुरुष, 5,54,887 महिला और 3 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

 

SIR प्रक्रिया से पहले जिले में कुल 12,03,171 मतदाता थे। इस दौरान 16,966 मतदाताओं के नाम हटाए गए, जबकि दावे और आपत्तियों के निपटारे के बाद 30,703 नए मतदाता जुड़ गए। इस प्रकार अंतिम संख्या 11,86,205 हो गई। ड्राफ्ट सूची 16 दिसंबर 2025 को जारी हुई थी, जिसमें 47,669 नाम हटाए गए थे और संख्या घटकर 11,55,502 रह गई थी।

 

SIR के दौरान 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक कुल 43,507 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुईं। इनमें नाम जोड़ने के लिए 32,153 फॉर्म-6/6ए, नाम हटाने के लिए 4,155 फॉर्म-7 और संशोधन के लिए 11,354 फॉर्म-8 शामिल थे।

 

विधानसभा क्षेत्रों के हालात:

गुड़ामालानी: SIR से पहले 2,83,656 वोटर थे; 714 नाम जुड़े और अब 2,84,370 वोटर।

बाड़मेर: SIR से पहले 2,75,982 वोटर; 10,298 नाम कटे और अब 2,65,684 वोटर।

शिव: SIR से पहले 3,17,786 वोटर; घटकर 3,15,249 वोटर।

चौहटन: SIR से पहले 3,25,747 वोटर; घटकर 3,20,902 वोटर।

SIR प्रक्रिया के बाद चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 8,535 नए वोटर शामिल हुए। शिव में 8,605, बाड़मेर में 6,943, गुड़ामालानी में 8,691 और चौहटन में 6,464 नए मतदाता जुड़े हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह अंतिम मतदाता सूची पारदर्शी और सटीक चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!