बांसवाड़ा में कुत्ते का कहर: घर में खेलते मासूम के चेहरे पर हमला, 5 टांके आए

Edited By Anil Jangid, Updated: 12 Jan, 2026 04:12 PM

dog attack in banswara two year old child injured while playing at home

बांसवाड़ा। जिले के घोड़ी तेजपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में खेल रहे दो साल के मासूम पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्चे का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया और गाल पर पांच टांके लगाने पड़े।

बांसवाड़ा। जिले के घोड़ी तेजपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में खेल रहे दो साल के मासूम पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्चे का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया और गाल पर पांच टांके लगाने पड़े।

 

पिता गैबा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे उनका बेटा अनिल घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ता अचानक घर में घुस आया और मासूम पर झपट पड़ा। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को अपने दांतों से नोच लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े और किसी तरह कुत्ते को भगाया।

 

हमले के बाद बच्चा लहूलुहान हालत में था। परिजन तुरंत उसे निजी वाहन से स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने बच्चे के चेहरे पर आए गहरे घावों पर पांच टांके लगाए।

 

गनीमत रही कि बच्चे की आंख सुरक्षित बच गई। फिलहाल मासूम की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!