बांसवाड़ा पुलिस ने कि शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Edited By Kailash Singh, Updated: 18 Jun, 2025 11:34 AM

banswara police said that big action against liquor smugglers

गुजरात में शराब पर प्रतिबंध है, किंतु शराब तस्कर लंबे अरसे से चोरी-छुपे गुजरात शराब ले जाते रहे हैं। पुलिस समय-समय पर शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम भी देती रही है। ऐसी ही एक कार्रवाई में जिले की मोटागांव थाना पुलिस ने एक डंपर को जब्त किया...

बांसवाड़ा पुलिस ने कि शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

बांसवाड़ा, 18 जून (मृदुल पुरोहित): गुजरात में शराब पर प्रतिबंध है, किंतु शराब तस्कर लंबे अरसे से चोरी-छुपे गुजरात शराब ले जाते रहे हैं। पुलिस समय-समय पर शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम भी देती रही है। ऐसी ही एक कार्रवाई में जिले की मोटागांव थाना पुलिस ने एक डंपर को जब्त किया है। शराब तस्करों ने डंपर में प्लाई लगाकर दो भाग कर दिए। इसके बाद नीचे शराब के कार्टन रख दिए और ऊपर पत्थर भर दिए। संदेह होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो शराब तस्करी का खुलासा हुआ। मोटागांव थाना अधिकारी राम सिंह पवार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मोरड़ी गांव में मंदिर के पास एक डंपर के खड़े होने और चालक की गतिविधि संदिग्ध होने की सूचना मिली। इस पर वे मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे तो देखा कि डंपर पत्थरों से भरा हुआ था। उन्होंने डंपर में बैठे दो लोगों से पूछताछ की। एक ने अपना नाम महाराष्ट्र निवासी मनीष पुत्र देवीलाल और दूसरे ने लसाडिया निवासी शंकर पुत्र सोमा बताया। उन्होंने डंपर खराब होने से मौके पर खड़ा होना बताया।
प्लाई लगाकर किया पार्टीशन
संदेह होने पर पुलिस ने डंपर की तलाशी ली तो ऊपर छोटे पत्थर भरे हुए थे। इन पत्थरों को हटाया तो नीचे बड़ी प्लाई लगी हुई दिखी, जिसमें एक दरवाजा भी था। जब दरवाजे को खोला तो डंपर के नीचे हिस्से में शराब के कार्टन भरे थे।
पुलिस ने डंपर को जब्त कर उसके भीतर रखी शराब निकलवाई तो राजस्थान में निर्मित अलग-अलग ब्रांड की बीयर और शराब के 292 कार्टन मिले, जिसकी बाजार में कीमत करीब 15 से 18 लाख रुपए है।

चुनाव में उपयोग का संदेह
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि डंपर में जिस लकड़ी की प्लाई पर पत्थर रखे थे, उसमें बारिश के कारण हल्की घास उग आई थी। यह शराब गुजरात के बड़ोदरा ले जानी थी। गुजरात में पंजीकृत डंपर होने के कारण इसे राजस्थान की सीमा पार करने के बाद रोके जाने की भी गुंजाइश नहीं थी। पूछताछ में आरोपी मनीष ने बताया कि उदयपुर के मावली औद्योगिक क्षेत्र से रतन डांगी नामक व्यक्ति ने डंपर में पत्थर भरा होना बताकर उसे बड़ौदा खाली करने को कहा था। उन्होंने बताया कि गुजरात में भी पंचायत चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में संदेह है कि उक्त शराब का उपयोग चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए किया जाना था। पुलिस शराब के असल तस्कर और गुजरात में शराब की सप्लाई लेने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!