ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, भारतीय समुदाय ने उत्साह से मनाया आजादी का पर्व

Edited By LUCKY SHARMA, Updated: 15 Aug, 2026 11:43 AM

melbourne australia independence day celebration indian community

तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश, भारतीय संस्कृति और एकता को समर्पित रहा समारोह

मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया। भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेलबर्न में भारतीय समुदाय द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। एशियन मल्टी कल्चर सोसाइटी विक्टोरिया एवं चिंतापूर्णी मंदिर, सेंट एल्बंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और भारत माता के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की गई। भारतीय समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।

विभिन्न भारतीय संस्थाओं की सहभागिता

कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण महासभा ऑस्ट्रेलिया, ऑल इंडियन एसोसिएशन ऑस्ट्रेलिया, राजस्थान फाउंडेशन सहित विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। समारोह में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

भारतीय संस्कृति और एकता से जोड़ना उद्देश्य

संस्था के पैट्रन रवि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय को अपनी संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़े रखना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से भारतीय समुदाय के बीच आपसी एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूती मिलती है।

समारोह के दौरान भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विदेश में रहते हुए भारतीय समुदाय की ओर से स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन देश के प्रति उनके जुड़ाव और गौरव की भावना को दर्शाता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!