पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस नेता अजय अग्रवाल  पार्टी से निष्कासित

Edited By Kailash Singh, Updated: 22 Jul, 2025 03:56 PM

this congress leader expelled from party for anti party activities

अलवर। कांग्रेस पार्टी से विधायक प्रत्याशी रहे, अजय अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 वर्षों के लिए कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। यह निर्णय जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मिश्रा द्वारा जारी पत्र के माध्यम...

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस नेता अजय अग्रवाल  पार्टी से निष्कासित
अलवर। कांग्रेस पार्टी से विधायक प्रत्याशी रहे, अजय अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 वर्षों के लिए कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। यह निर्णय जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मिश्रा द्वारा जारी पत्र के माध्यम से लिया गया, जिसमें कहा गया है कि अग्रवाल पिछले लंबे समय से भाजपा नेताओं के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। उन्हें पार्टी द्वारा नोटिस देकर तीन दिन में जवाब देने को कहा गया था। लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेना भी बंद कर दिया था। हालांकि, निष्कासन पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय अग्रवाल ने इसे आपसी रंजिश का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा को निष्कासन का अधिकार नहीं है, यह निर्णय केवल पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जा सकता है। अग्रवाल ने मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे खुद कांग्रेस और भाजपा दोनों से जुड़े हुए लोगों के साथ भूमि खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। अग्रवाल ने दावा किया कि उन्होंने मिश्रा की कार्यशैली को लेकर पहले भी पार्टी हाईकमान से शिकायत की थी और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को भी इस मामले से अवगत कराया था। उन्होंने यह भी कहा अगर कोई देश और जनता के लिए अच्छा कार्य करता है, तो मैं उसका सम्मान करूंगा, चाहे वह मुख्यमंत्री हो या प्रधानमंत्री। मामला अब प्रदेश कांग्रेस और हाईकमान के संज्ञान में पहुंच गया है। आगे का निर्णय वहीं से अपेक्षित है।
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!