RSMSSB की चूक ने बढ़ाई 24 लाख अभ्यर्थियों की धड़कनें, चौथी श्रेणी भर्ती में बदला विवादित सवाल का जवाब

Edited By Anil Jangid, Updated: 05 Feb, 2026 01:39 PM

rsmssb u turn triggers anxiety among 2 4 million candidates

अजमेर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित प्रदेश की सबसे बड़ी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बोर्ड द्वारा एक प्रश्न के उत्तर में की गई गलती और फिर उस पर लिए गए यू-टर्न ने करीब 24 लाख से अधिक...

अजमेर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित प्रदेश की सबसे बड़ी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बोर्ड द्वारा एक प्रश्न के उत्तर में की गई गलती और फिर उस पर लिए गए यू-टर्न ने करीब 24 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। बोर्ड के इस फैसले के चलते अब परीक्षा की दूसरी पारी का परिणाम दोबारा रिवाइज किया जाएगा, जिससे चयन सूची में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

 

पूरा मामला परीक्षा की दूसरी पारी के प्रश्न संख्या 108 से जुड़ा हुआ है। बोर्ड ने प्रारंभिक प्रोविजनल आंसर की में इस प्रश्न का सही उत्तर विकल्प (D) – संयुक्त वन प्रबंधन माना था। हालांकि, जब फाइनल आंसर की जारी की गई, तो बिना किसी अभ्यर्थी की आपत्ति के बोर्ड ने खुद ही उत्तर बदलकर विकल्प (B) – आर्द्रभूमि संरक्षण कर दिया। इस बदलाव के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इसका विरोध किया और तकनीकी तथ्यों के आधार पर प्रारंभिक उत्तर को ही सही बताया।

 

विवादित सवाल में पूछा गया था कि “निम्नलिखित में से कौन सा एक ऐसा अभिगम है, जिसमें राज्य वन विभाग वन संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में स्थानीय वनवासी समुदायों का समर्थन करते हैं?” इसके विकल्पों में स्वस्थाने संरक्षण, आर्द्रभूमि संरक्षण, स्थानीय प्रजातियों पर आधारित पारिस्थितिकीय पुनःस्थापन और संयुक्त वन प्रबंधन शामिल थे। अभ्यर्थियों का तर्क था कि इस परिभाषा के अनुसार संयुक्त वन प्रबंधन ही सही उत्तर है।

 

अभ्यर्थियों के दबाव और तथ्यों की समीक्षा के बाद बोर्ड ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए अब फिर से विकल्प (D) को ही सही उत्तर मानने का निर्णय लिया है। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने स्पष्ट किया कि उत्तर बदले जाने के कारण पूरी मेरिट लिस्ट दोबारा तैयार की जाएगी। इससे खासतौर पर वे अभ्यर्थी प्रभावित होंगे जो बॉर्डर लाइन पर हैं।

 

परिणाम रिवाइज होने के बाद जहां कुछ अभ्यर्थी चयन सूची से बाहर हो सकते हैं, वहीं कई नए उम्मीदवारों को मेरिट में जगह मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि इस भर्ती में कुल 53,749 पद रिक्त हैं और परीक्षा के लिए करीब 24 लाख 75 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। अब बदले गए उत्तर के आधार पर दूसरी पारी का परिणाम फिर से जारी किया जाएगा, जिससे मेरिट लिस्ट में फेरबदल तय माना जा रहा है। 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!