पीएम मोदी की अजमेर रैली से पहले निजी बसों का चक्का जाम, यूनियन ने बसें देने से किया इनकार

Edited By Anil Jangid, Updated: 24 Feb, 2026 03:43 PM

private bus union strike ahead of pm modi s ajmer rally

अजमेर: राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित अजमेर रैली से पहले निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। राजस्थान बस ऑपरेटर यूनियन के आह्वान पर सोमवार रात 12 बजे से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू हो गया।

अजमेर: राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित अजमेर रैली से पहले निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। राजस्थान बस ऑपरेटर यूनियन के आह्वान पर सोमवार रात 12 बजे से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू हो गया।

 

हड़ताल के चलते अजमेर से दिल्ली, अहमदाबाद, देहरादून, हरिद्वार, कानपुर और जम्मू-कश्मीर सहित कई प्रमुख रूटों पर निजी बस सेवाएं ठप रहेंगी। यूनियन पदाधिकारियों ने यह भी ऐलान किया है कि 28 फरवरी को अजमेर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री की सभा के लिए कोई भी निजी बस उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी।

 

अजमेर बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता के अनुसार परिवहन विभाग की कथित मनमानी के कारण ऑपरेटर हड़ताल के लिए मजबूर हुए हैं। सोमवार शाम घूघरा घाटी क्षेत्र में बस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान अध्यक्ष प्रभू भाई, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा, महामंत्री महेश गुप्ता और सचिव संजय सिंघल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

 

यूनियन के उपाध्यक्ष मुकेश ने बताया कि अजमेर से प्रतिदिन 60 से अधिक लंबी दूरी की निजी बसें विभिन्न राज्यों के लिए संचालित होती हैं, जिनसे रोजाना लगभग 3,500 से 4,000 यात्री सफर करते हैं। ऐसे में हड़ताल से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

उधर 28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां जारी हैं। जिला प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम में दो लाख से अधिक लोगों की भागीदारी प्रस्तावित है। जिला कलक्टर लोक बंधु ने अन्य जिलों से आने वाले लोगों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और प्रत्येक बस में कर्मचारियों की नियुक्ति कर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं।

 

निजी बस यूनियन के इस फैसले से रैली की व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन वैकल्पिक इंतजामों पर भी विचार कर रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!