क्लिनिकल हेमेटोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) विषय में साक्षात्कार हेतु एक अभ्यर्थी सफल

Edited By Kailash Singh, Updated: 28 Aug, 2025 01:03 PM

one candidate successful for interview in clinical hematology subject

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए आयोजित सहायक आचार्य क्लिनिकल हेमेटोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। यह लिखित परीक्षा 12 मई, 2025 को आयोजित की गई थी।

क्लिनिकल हेमेटोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) विषय में साक्षात्कार हेतु एक अभ्यर्थी सफल

​अजमेर, 28 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए आयोजित सहायक आचार्य क्लिनिकल हेमेटोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। यह लिखित परीक्षा 12 मई, 2025 को आयोजित की गई थी।

​इस परीक्षा में उपस्थित रहे रोल नंबर 5561310 वाले अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए पूर्णतः अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि ​साक्षात्कार के लिए सफल घोषित अभ्यर्थी को विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करके दो प्रतियों में भरकर सभी आवश्यक शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति और अन्य प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी के साथ, परिणाम जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर आयोग कार्यालय में जमा कराना होगा। साक्षात्कार की तारीख के बारे में आयोग द्वारा यथा समय सूचित किया जाएगा।

​अभ्यर्थी की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों के अनुसार की जाएगी, और पात्र पाए जाने पर ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!